अमर बहादुर का कहना है कि भूमि की पैमाइश कराने के बाद ही नई प्रतिमा लगाई जाएं। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने नेता को आश्वासन दिया कि प्रतिमा लगाने के बाद पैमाइश कराई जाएगी। उधर ग्रामीणों ने जाम खत्म नहीं किया है। वे नई प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीसरी बार आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी गई है।
वहीं, आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के लोनियाडीह गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को गुरुवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख कर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।