फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, की सड़क जाम

Mon, 17 Apr 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
सादात  थाना अंतर्गत ग्राम बख्सुपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे अंबेडकर प्रतिमा को रविवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह उग्र हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सादात-जखनियां मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटाया। करीब तीन घंटे तक चले जाम से मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । इस मामले में ग्रामीणों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम बख्सुपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रविवार की रात अराजक तत्वों के ईंट-पत्थर मारकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों को हुई तो पूरे गांव में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन


इस कृत्य से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगाकर सादात-जखनियां मार्ग पर आवागमन रोक दिया। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान अंबेडकर प्रतिमा को चौथी बार अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की बात कहते हुए सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने गांव के ही तीन युवकों के घटना में शामिल होने की जानकारी दी।

पुलिस मिस्त्री बुलवाकर प्रधान व गणमान्यजनों की मौजूदगी में प्रतिमा का मरम्मत कराने लगी तो महिलाएं उग्र हो गयीं। उनका कहना था कि अराजक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नई प्रतिमा लगाई जाए।

ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस ने मरम्मत का काम रोक दिया। पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें