साइंस टेक क्विज में तीसरा और फील्ड मार्शल क्विज में दूसरा स्थान मिला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। आईआईटी दिल्ली में चल रहे रेंडेज्वोयिस-2024 गेम के स्पोर्ट्स क्विज में आईआईटी बीएचयू ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है। साइंस-टेक क्विज में तीसरा स्थान और फील्ड मार्शल क्विज में बीएचयू को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, एक खिलाड़ी लोन वुल्फ फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा।
आईआईटी बीएचयू के जिमखाना के कल्चरल काउंसलर डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिया है। साइंस टेक क्विज में देव राज आर, अंकित शर्मा और प्रियदर्शी अनुपम की टीम ने सभी आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। मेजर चंद्रकांत के अंडर-25 फील्ड मार्शल क्विज में अंकित शर्मा, देव राज और ताहा हसन खान को दूसरा स्थान मिला। अंकित शर्मा, आयुष भट्ट, और ताहा हसन खान ने स्पोर्ट्स क्विज के फाइनल में भी जगह बनाई है। देव राज आर ने लोन वुल्फ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। जिमखाना के अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि ये उपलब्धियां क्विज क्लब के सदस्यों की मेहनत और टीमवर्क को दिखाती है।