फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer bharti: वाराणसी की बेटियों में गजब का उत्साह, देश के इन दो राज्यों से आए हजारों आवेदन, पढ़ें डिटेल्स

Thu, 16 Mar 2023 09:50 AM IST
किरन रौतेला वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अग्निवीर की पहली महिला सेना पुलिस की भर्ती के लिए बेटियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से अब सात हजार से ज्यादा बेटियों ने भर्ती का आवेदन फॉर्म भरा है। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती: वाराणसी की बेटियों में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर की पहली महिला सेना पुलिस की भर्ती के लिए बेटियों में उत्साह है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से अब सात हजार से ज्यादा बेटियों ने भर्ती का आवेदन फॉर्म भरा है। इनमें सर्वाधिक 682 आवेदनकर्ता वाराणसी की हैं।

विज्ञापन

अग्निवीर के तहत इस बार महिला सेना पुलिस की भर्ती की जा रही है। जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्स मैन आदि के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दूबे ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन वाराणसी से आए हैं। दूसरे नंबर पर गोरखपुर और तीसरे नपर बलिया है। गाजीपुर और बलिया से भी आवेदन आए हैं। आवेदनकर्ताओं की उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच है। हाईस्कूल या फिर इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है, फिर भी देश सेवा का जबरदस्त जज्बा है। ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्र की लड़कियां भी सेना में जाना चाह रही हैं।
 

विज्ञापन

वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
सात मिनट में पूरी करनी होगी 1.6 किमी की दौड़

अग्निवीर भर्ती में लड़कियों को अलग से कोई छूट नहीं दी गई है। आवेदन प्रक्रिया सामान्य है। उम्र, आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान में कोई बदलाव नहीं है। आवेदन फीस 500 रुपये में मिलता है, लेकिन 50 फीसदी का भुगतान सेना कर रही है। लिहाजा, 250 रुपये शुल्क ही जमा कराना है। अगर लड़कियों के पास लाइट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) रहेगा तो अलग-अलग रेजिमेंट की तैनाती में वरीयता दी जाएगी। चालक की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिन लड़कियों ने फॉर्म भरे हैं, उन्हें 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके लिए सात मिनट का समय दिया जाएगा।
लखनऊ में हो सकती है रैली
वाराणसी सेंटर से आवेदन करने वाली बेटियों की भर्ती रैली लखनऊ में हो सकती है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का चयन विकल्प के आधार पर होगा, लेकिन भर्ती प्रक्रिया लखनऊ से पूरी की जाएगी। हालांकि, सेना की तरफ से अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें