फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग ऐसी कि थिरक उठा नया साल भी

Sun, 04 Jan 2015 02:09 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे भव्य मंच पर शनिवार की शाम अमर उजाला के रूपांतरण क्लब ने बच्चों-महिलाओं के नाम नृत्य-संगीत का यादगार तोहफा पेश किया।
विज्ञापन

क्लब से जुड़ी कामकाजी महिलाओं से लेकर गृहणियों तक ने फिल्मी गीतों के बोल पर थिरकने-झूमने के मोहक अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। पेपर डांस पर जहां शहर की कई जानी -मानी हस्तियां खुद को झूमने से नहीं रोक सकीं, वहीं समूह नृत्य में युवतियों ने अपने प्रदर्शन से चार चांद लगाया।
 मैजिक शो में कबूतर बनाने, मुंह से तलवार निकालने जैसे करतब हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र थे। ककरमत्ता के मधुवन पैलेस में अमर उजाला रूपांतरण क्लब, कंबल घर और जेवर कोठी के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम ‘न्यू ईयर धमाल’ के तहत किया गया था।
विज्ञापन

तीन दिन से नए साल के सूरज की झलक भले नहीं मिल सकी हो लेकिन रूपांतरण क्लब ने अपनी सदस्यों के साथ खुशियां बांटने के लिए यादगार पलों को साझा किया। मौका था ‘न्यू ईयर धमाल’ का।
शाम पौने चार बजे तालियों की बौछार, सीटियों के शोर के साथ जो झूमने, नाचने का सिलसिला शुरू हुआ वो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के साथ देर शाम तक जारी रहा।
सबसे पहले बैलून डांस लेकर आई बीना गोयल, छवि अग्रवाल, शारदा त्रिवेदी। इनके बाद पेपर डांस शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले विवाहित जोड़ों ने नृत्य किया। तीन चारण में हुए इस नृत्य में हर बार पेपर मोड़ कर छोटा कर दिया जा रहा था। स्टैचू डांस में भी संगीत के साथ खूब प्रयोग किए गए।
 स्टेचू नृत्य के दौरान बार-बार संगीत का टैक रोक दिए जाने से प्रतिभागियों को एक मुद्रा में बने रहना मुश्किल हो रहा था। मैजिक शो में आदित्य रैना ने खूब करतब दिखाए। मुंह में तलवार डालकर निकालने के बाद फूल खिलाने, खरगोश बनाने, कागज निकालने के करिश्मे पर तालियां बजती रहीं।
इससे पहले उद्घाटन कंबल घर की एमडी रीता प्रकाश, जेवर कोठी की एमडी अल्पना अग्रवाल, नीलगिरी इंफ्रासिटी प्रा.लि. के एमडी विकास सिंह, मधुवन पैलेस के एमडी वीरेंद्र प्रताप सिंह, संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल के निदेशक डॉ.संजय गर्ग और अमर उजाला के महाप्रबंधक अखंड प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें