फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल: इस बार भी गर्व से कहेंगे 'मां तुझे प्रणाम', बनें आजादी के जश्न का हिस्सा और जीतें इनाम, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 01 Aug 2021 01:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आप आजादी के रंग में रंगे कवि सम्मेलन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का भी हिस्सा बन सकते हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। वहीं, परिणाम 20 अगस्त को जारी घोषित होंगे। 
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस अब नजदीक आ रहा है। साथ ही अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम की शुरुआत भी हो चुकी है। आप भी इस आयोजन के जरिए आजादी के जश्न में शामिल हों और देशप्रेम के साथ-साथ अपना हुनर भी दिखाएं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


आप आजादी के रंग में रंगे कवि सम्मेलन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का भी हिस्सा बन सकते हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। वहीं, परिणाम 20 अगस्त को जारी घोषित होंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9839933379 पर संपर्क कर सकते हैं।
जानिए कहां और कब भेज सकते हैं प्रविष्टियां
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होगी। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र में घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में बताए जाएंगे। 
विज्ञापन


काव्य कैफे में गूंजेंगी देशभक्ति कविताएं
जरा याद करो कुर्बानी नाम से आयोजित कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। 

आजादी के नायकों को करें सलाम

यदि आपका बच्चा पांच साल का है तो उसे पसंदीदा आजादी के नायक की पोशाक में तैयार करें। उसकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करें। शीर्ष 10 बेहतरीन फोटो पुरस्कृत किए जाएंगे। 

ड्राइंग प्रतियोगिता : मेरा सैनिक मेरा अभियान
यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से छह तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास और शहर स्पष्ट लिखा होना चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे। 

लेखन प्रतियोगिता :  वीरों के नाम लिखिए पैगाम 
लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध एवं कविताएं मंगाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में कक्षा सात से 10 तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। मेरा सैनिक मेरा अभिमान विषय पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध पांच सौ और कविता सौ शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

परिवार संग गाएं राष्ट्रगान

15 अगस्त सुबह 10 बजे अपने परिवार के साथ राष्ट्रगान करें। इसके बाद अपनी फोटो मोबाइल नंबर 9839933379 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें, केवल व्हाट्सएप पर भेजी हुई फोटो ही स्वीकार की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें