फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 : मेधावी छात्र आज होंगे सम्मानित

Thu, 20 Jun 2019 01:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई, आईएससी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को गुरुवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा जाएगा। सनबीम वरुणा में शाम तीन बजे से आयोजित इस समारोह में मेधावियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी छात्रों की फोटो अमर उजाला की वेबसाइट पर भी दिखाई देगी। आयोजन की पूरी खबर और सभी तस्वीरों के लिए www.amarujala.com के होम पेज पर जाकर भविष्य ज्योति सम्मान 2019 का लिंक क्लिक करें।

विज्ञापन


अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से होने वाले इस समारोह में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वालों में से जिन छात्र-छात्राओं का चयन सम्मान के लिए किया गया है, उन्हें फोन द्वारा सूचना भेजी जा चुकी है। इस बीच बुधवार को समारोह की तैयारियां चलती रहीं।

समारोह में पुरस्कार पाने के लिए चयनित मेधावियों को संबंधित कक्षा की मार्कशीट या इंटरनेट से मिली मार्कशीट की फोटो कॉपी के साथ ही अपने स्कूल का परिचय पत्र या आधार कार्ड लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें