राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रधानों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को खेती, किसानी, कुटीर उद्योग और अन्य कृषि आधारित कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी और सहायता प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को अपने गांव में ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव से बाहर जाकर सरकारी सेवा करने वाले लोग सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा अपने गांव लौटकर बसना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें; MGKVP: काशी विद्यापीठ में पांच फरवरी से होंगी बीए-बीएससी की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी; पढ़ें- पूरी जानकारी
सरकार की योजनाएं इसी सोच के साथ तैयार की जा रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर स्थापित हो सकें। राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वह सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करें, जिससे लोग अपने गांव में रहकर ही रोजगार प्राप्त कर सकें और गांवों का विकास हो। एडीओ पंचायत बड़ागांव सुनील कुमार और सचिव बड़ागांव हिमांशु चौबे को भी सम्मानित किया गया।
अमर उजाला की श्रेष्ठ प्रधान पहल के साथ जुड़कर मुथूट फाइनेंस को गर्व महसूस हो रहा है, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़-हमारे गांव के नेताओं को पहचान दे रहा है। ऐसी पहल जमीनी स्तर पर विकास को बढ़ावा देती हैं और बदलाव को प्रेरित करती हैं, और हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। -संजय सेठ, सीनियर मार्केटिंग ऑफीसर, मुथूट फाइनेंस
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रधानों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
- संतारा देवी, चांदपुर
- संजीव कुमार सिंह, डुबकियां
- रेखा कनौजिया, खरावन
- अनीता पटेल, चक खरावन
- मंशाराम कनौजिया, निमाइच
- सुभाषचंद्र सिंह, खररिया खास
- कमलेश सोनकर, पिंडरा
- घनश्याम यादव, जगापट्टी
- अमित कुमार, बेनीपुर
- विजय तिवारी, परनापुर
इन शिक्षिकाओं को मिला सेहत सम्मान
- सविता शर्मा
- अजय कुमार श्रीवास्तव
- अमृता सिंह