फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता: 800 लड़कियों को दिया गया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण, छात्राओं ने तकनीकों का किया अभ्यास

Fri, 30 Jan 2026 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सरदार पटेल इंटर कॉलेज बढ़ैनी में 800 लड़कियों ने अपराजिता के तहत सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान छात्राओं ने कराटे के माध्यम से किक पंच, ब्लॉक के साथ- साथ आत्मरक्षा की बेसिक तकनीकी का अभ्यास किया।
विज्ञापन
सरदार पटेल इंटर कॉलेज बढ़ैनी में सेल्फ डिफेंस कैंप में शामिल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल इंटर कॉलेज बढ़ैनी में बृहस्पतिवार को अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित सेल्फ डिफेंस कैंप में 800 लड़कियों ने मार्शल आर्ट्स के माध्यम से सेल्फ डिफेंस की बारीकियों को सीखा। सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई डॉ. निर्णय पटेल के नेतृत्व में छात्राओं ने कराटे के माध्यम से किक पंच, ब्लॉक के साथ साथ आत्मरक्षा की बेसिक तकनीकी का अभ्यास किया।
विज्ञापन


सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह ने बताया कि मार्शल आर्ट्स के अभ्यास से हम किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इससे हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं जो कि अपनी रक्षा के लिए बेहद जरूरी है। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि अपराजिता जैसे कार्यक्रम लड़कियों और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए आवश्यक हैं। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को ऐसा अवसर बहुत कम मिलता है। उन्होंने अमर उजाला और मानव एकेडमी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें