फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में 95 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण पूरा, बांट रहे जागरूकता का संदेश

Sat, 09 Jul 2022 10:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी के अनुसार इसी महीने तक 12 से 14 साल, 15 से 17 साल और 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए भी शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता का ही असर है कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने के साथ ही अब स्कूल कॉलेजों में भी विशेष अभियान के तहत लगने वाले कैंप में छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर टीके लगवा रहे हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि 12 से 14 साल, 15 से 17 साल के किशोरों से लेकर 18 साल से ऊपर वाले युवाओं में टीकाकरण को लेकर ज्यादा उत्साह दिख रहा है।  अस्पतालों, स्कूल, कालेज में टीका लगवाने के बाद युवा घर पर लोगों को टीकाकरण के फायदे के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य होगा पूरा
स्कूलों में शिक्षकों की ओर से भी उन्हें टीका लगवाने के साथ ही दूसरों को जागरूकता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक जिले में 12 से 14 और 15 से 17 साल के 95 प्रतिशत किशोरों ने टीका लगवा लिया है। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी के अनुसार इसी महीने तक 12 से 14 साल, 15 से 17 साल और 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए भी शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने से पहले थोड़ा डर जरूर लग रहा था लेकिन टीकाकरण के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। घर वालों को भी इसके लिए प्रेरित किया है। -तान्या सिंह, नारायणपुर

जैसे ही पता चला कि सरकार ने 15 से 17 साल वाले किशोरों को टीका लगवाने की अनुमति दे दी है। तुरंत टीका लगवाया। इससे न केवल डर दूर हुआ बल्कि पूरे मनोयोग के साथ दोस्तों को भी टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रही हूं। -अवनी राजपूत, जगतगंज

कोविड टीकाकरण के बारे में स्कूलों में भी शिक्षकों ने बहुत सारी जानकारी दी। उसके बाद टीकाकरण को लेकर सभी भ्रम दूर हो गए। टीका लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी कम हो गया है। -रोहित सोनकर, भगवानपुर

स्कूल खुलने के बाद पता चला कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। दो दिन पहले ही मैंने विद्यालय में टीका लगवाया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके लाभ बताने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बारे में भी बताया है। -अतुल साहनी, खोजवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें