फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले, सपा में मेरे साथ वेश्या जैसा बर्ताव किया गया

Thu, 06 Apr 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
विंध्याचल कन्या पूजन करने आए अमर सिंह और जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुलायम सिंह यादव को रहनुमा मानने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह अब उनको धृतराष्ट्र बता रहे हैं। बुधवार को रामनवमी पर विंध्याचल  कन्या पूजन करने आए अमर सिंह ने तल्ख स्वर में कहा कि मेरे साथ वेश्या जैसा बर्ताव किया गया। अब मेरा मुलायम से कोेई नाता नहीं है।
विज्ञापन


मेरे लिए सम्मान से बढ़कर राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक उत्तर प्रदेश का राज भोगी चला रहे थे, अब योगी का राज आया है। सभी को उनका साथ देना चाहिए।

 जयाप्रदा के साथ आए अमर सिंह ने अष्टभुजा मार्ग पर स्थित वृद्धाश्रम में पत्रकारों से कहा कि मुलायम सिंह यादव चुनाव के दौरान धृतराष्ट्र की भूमिका में बने रहे, जिससे यह हाल हुआ। मुझसे जैसा कहा गया था, वैसा ही किया लेकिन मेरे हिस्से में बदनामी आई।
विज्ञापन


मुझसे कहा गया कि विदेश चले जाओ और मैं चला गया। इसके बाद क्या हुआ यह सबको पता है। मैं गद्दारों की सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराना चाहता हूं। विवाद के बाद भी मुलायम सिंह के सभी करीबियों को टिकट मिला लेकिन मेरे कहने पर किसी को टिकट नहीं दिया गया।

बहेड़ी के कुख्यात अपराधी ने जयाप्रदा के मुंह पर एसिड फेंकने को कहा लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। यह भी कहा- पूरे परिवार में शिवपाल यादव ही अकेले अच्छे आदमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें