फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धर्म परिवर्तन के दबाव व दुष्कर्म का आरोप, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहचान और धर्म छिपाकर शादी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य गंभीर आरोपों में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान ने हिंदू नाम का इस्तेमाल कर धोखे से विवाह किया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। शिकायत में शाहरुख, मकबूल, कैसर खान और सायना खान को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि शाहरुख और मकबूल ने दुष्कर्म किया, जबकि अन्य आरोपियों ने मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की विवेचना हो रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें