बदलापुर सीएचसी में सड़क दुर्घटना में घायल महिला के परिजनों ने सोमवार को उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया।
क्षेत्र के रमनीपुर गांव निवासी रागिनी उपाध्याय (35) किसी काम से ऑटो रिक्शा से बदलापुर आ रही थी। बटाऊबीर के पास वाहन के झटके से नीचे गिर गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने पर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दिया। परिजनों का आरोप है कि दर्द में न आराम होने पर चिकित्सक से शिकायत की गई तो नाराज होकर जिले पर ले जाने की बात कही। चिकित्सक डॉ. अरविंद पांडेय ने बताया कि मरीज काे पूरी जिम्मेदारी के साथ उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। फिर भी आराम न होने का आरोप लगाकर परिजन हंगामा कर रहे थे।