वाराणसी। देव दीपावली को लेकर डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बुधवार शाम नाविकों के साथ बैठक की। तय किया गया कि नाव पर सवार सभी पर्यटक लाइफ जैकेट पहने। नशे की हालत में किसी पर्यटक या फिर खुद नाविक नौका संचालन नहीं करेंगे। ऐसा करते पकड़े जाने पर संबंधित नाविकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। कहा कि सभी नाविक अपनी नाव को दुरूस्त करा लें। बचाव संबंधित सभी उपकरण नाव पर रखना जरूरी है। नाव की स्पीड तय मानकों के अनुसार ही रखें। पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित थाने या जल पुलिस को सूचित करें। बैठक में नाविकों ने अपनी समस्याओं काे भी रखा। इस दौरान एसीपी जल पुलिस विजय प्रताप सिंह, एसीपी दशाश्वमेध शुभम कुमार, जल पुलिस प्रभारी राज किशोर पांडेय, जल पुलिस के उप निरीक्षक शशि प्रताप सिंह, एनडीआरएफ के अधिकारी रहे। ब्यूरो