वाराणसी। समाजवादी व्यापार सभा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर सीतापुर में स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा हटाने के मामले में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में दोबारा प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। चेताया कि एक हफ्ते में प्रतिमा स्थापित नहीं हुई तो आंदोलन होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और सीतापुर प्रशासन की होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिमा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार के इशारे पर सीतापुर में जिला प्रशासन ने बीसवां चौराहे पर लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद, व्यापारी, वैश्य और बनिया समाज के गौरव पूर्व विधायक स्व. जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू प्रतिमा हटाई। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मामले को सोशल मीडिया पर उठाया है। व्यापार सभा ने डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर आए डिप्टी कलेक्टर माल पिनाक पाणी द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। काशीनाथ गुप्ता, डाॅ. अजय चौरसिया, सुजीत गुप्ता, सोहन लाल चौरसिया, कमल पटेल रहे। ब्यूरो