फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले दुरुस्त करें सभी प्रमुख सड़क

Mon, 04 May 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से पहले जिले की सभी प्रमुख सड़कों को हर हाल में दुरुस्त करा दिया जाए। किसी भी तरह की कोतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने विभागीय अफसरों को ये निर्देश दिए। कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य युद्व स्तर पर अभियान चलाकर कराया जाए ताकि बारिश के दिनों में जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के तहत बनने वाली 11 गांवों की सड़कों का वीरभानपुर में शिलान्यास करने के बाद मंत्री ने ये निर्देश दिए। तीन माह में सीमेंट कंक्रीट से बनने वाली इन सड़कों पर चार करोड़ 29 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़कों के किनारे नाली भी बनाई जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए जितनी रकम जिले के अधिकारियों ने मांगी थी, उसे बिना कटौती के उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में यदि समय से सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो विभागीय अभियंताओं की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों से कहा कि युद्वस्तर पर अभियान चलाकर बरसात से पूर्व सभी सड़कों को हर हालत में दुरुस्त करा दिया जाए। काम में गुणवत्ता की भी नियमित मानिटरिंग की जाए। उन्होंने सामने घाट गंगा पुल और मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज के काम भी तेजी लाने की हिदायत दी। मंडी परिषद के अभियंताओं से कहा कि जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनका काम तीन महीने में पूरा हो जाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक महेंद्र पटेल ,कन्हैया लाल राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें