यहां प्राचीन आयुर्वेदिक सिद्धांतों को आधुनिक वैज्ञानिक मानकों पर कसने के लिए अत्याधुनिक लैब्स और रिसर्च यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। छात्रों को प्राचीन पद्धति से लेकर एआई आधारित शिक्षा सिखाई जाएगी। संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ-साथ चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था होगी। आयुर्वेद संकाय के साथ मिलकर संस्थान वाराणसी को मेडिकल टूरिज्म के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करेगा। वीडीए की ओर से जमीन का सर्वे कर शासन को भेजा जा चुका है। तकनीकी अड़चनों को भी दूर कर लिया गया है।