फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजारा भत्ता: निगम के जोनल कार्यालयों में खुलेंगे काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी को ध्यान में रख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूर, निर्धन व जरूरतमंद लोगों को 1000 रुपये गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया है। महापौर मृदुला जायसवाल ने नगर आयुक्त को इस संदर्भ में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने आवेदन प्रक्रिया को सरल रखने की बात कही। ताकि जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। नगर निगम के सभी जोन व मुख्यालय में आवेदन की व्यवस्था कराएं। काउंटर खोलने के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। डूडा की परियोजना अधिकारी डॉक्टर जया सिंह ने बताया कि गुजारा भत्ते के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। पिछली बार पीएम स्व निधि योजना के तहत 29,000 पात्रों की सूची है। नगर निगम की ओर से अन्य छोटे कारोबारियों को शामिल किया जा रहा है। 5 जून तक सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम और डूडा के लोग पटरी कारोबारियों के यहां फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि सभी पटरी वालों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द उन्हें लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें