जिले के बिहार बार्डर पर नक्सल प्रभावित इलाके के जंगल में कांबिंग करते एसपी आशीष श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
सोनभद्र जिले की सीमा से 500 मीटर दूर बिहार राज्य के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के डूमरखोह के जंगल के रास्ते में नक्सलियों द्वारा बम लगाए जाने की घटना का खुलासा होने पर पुलिस अलर्ट है। मंगलवार को पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ जवानों ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के अगुवाई में बार्डर के गांवों में सघन कांबिंग किया।
एसपी के अगुवाई में विभिन्न थानों की पुलिस ने झारखंड और बिहार की सीमा से सटे गांवों में सघन कांबिंग किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव और सीओ सदर अभिनव यादव ने सुबह करीब दस बजे पनौरा चौकी से खोड़ैला गौ घाट उतरकर बसुहारी में कांबिंग किया। फिर पोखरिया चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने चौकी का निरीक्षण किया और सिपाहियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।