फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का अलर्ट: पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण बनारस में बढ़ सकती है परेशानी

Thu, 23 Sep 2021 03:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाढ़ की दुश्वारियां झेलने के बाद फिर से बनारस में जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात के कारण गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
वाराणसी में कई घाटों का आपसी संपर्क टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक, बनारस में पिछले 24 घंटे से गंगा का जलस्तर करीब-करीब स्थिर है। लेकिन प्रयागराज में गंगा में बढोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए सीडब्ल्यूसी ने प्रयागराज और वाराणसी समेत मई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी के अनुसार बनारस में बुधवार को गंगा का जलस्तर 65.9 मीटर दर्ज किया गया था। अभी भी बनारस में कई घाटों का आपसी संपर्क टूटा हुआ है। बाढ़ की दुश्वारियां झेलने के बाद फिर से बनारस में जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात के कारण गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सीडब्ल्यूसी की मानें तो आने वाले 24 घंटों में बनारस में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। बता दें कि  एक माह पूर्व पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से गंगा में बाढ़ आ गई थी। उफनाती गंगा के तटवर्ती गांवों तक पहुंचने से लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। हालांकि यह अधिक दिन नही चला और अधिक तबाही नहीं हुई। इसके बाद से लगातार गंगा का जल स्तर नीचे जाने लगा। बाढ़ के बाद गंगा का जल स्तर कम होने से तटवर्ती इलाकों में कटान की समस्या तेज हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें