भा रहा पांच ग्राम का नेकलेस सेट
बाजार में 5 ग्राम का नेकलेस सेट, 4 ग्राम में मंगलसूत्र, एक-डेढ़ ग्राम में अंगूठी, 3 ग्राम में चेन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोगों ने अक्षय तृतीया पर खरीदारी का पूरा मन बना लिया है। भेलूपुर, सिगरा, महमूरगंज समेत अन्य शोरूम में बुकिंग करवा रहे हैं।
इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में भी बढ़ी चहल पहल
गर्मी और अक्षय तृतीया को लेकर इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लोगों की चहल पहल बहुत बढ़ी है। एसी, फ्रीज, कूलर, किचन चिमनी, टीवी और वाॅशिंग मशीन की बिक्री अच्छी हो रही है। महिलाएं एसी और फ्रीज की खरीदारी कर रही हैं। रामकटोरा, सिगरा, सुंदरपुर, भेलूपुर, रथयात्रा, सिगरा, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, लंका, रामनगर आदि क्षेत्रों में इलेक्ट्राॅनिक्स शोरूम पर भीड़ सुबह और शाम उमड़ रही है।
सुनें इनकी
सोने-चांदी के दाम में वृद्धि को देखते हुए ग्राहकों में 18 कैरेट के आभूषणों की मांग ज्यादा है। लाइटवेट ज्वेलरी के ऑर्डर मिल रहे हैं। गहनों की बनवाई पर 25 प्रतिशत तक की छूट है। डायमंड आभूषण की ओर भी लोगों का झुकाव बढ़ा है। - अभय अग्रवाल, अधिष्ठाता, ट्रूसो
ईयररिंग, पेंडेंट, चेन के साथ-साथ वैवाहिक लग्न को लेकर भी खूब खरीदारी हो रही है। इससे अक्षय तृतीया पर बेहतर कारोबार हाेने की उम्मीद है। ऑफर, एक से बढ़कर एक कलेक्शन हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। - नवनीत टकसाली, अधिष्ठाता, नवरतन ज्वेलर्स
गर्मी और अक्षय तृतीया को लेकर एसी की मांग बहुत अधिक है। इसके बाद फ्रिज, कूलर, वाॅशिंग मशीन, किचन चिमनी आदि की पूछताछ और बुकिंग भी कराई जा रही है। फाइनेंस की सुविधा का लाभ लोग उठा रहे हैं। - अजीत उपाध्याय, अधिष्ठाता, काशिका इलेक्ट्राॅनिक्स, रामकटोरा