गाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के मिर्जापुर में दिए भाषण का जवाब दिया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज नया डॉयलॉग ढूंढ लाते हैं, जैसे चुनाव नहीं-नई फिल्म बन रही हो ।
कहा कि प्रधानमंत्री जी इतने बड़े पद पर होकर भी यूपी घूम रहे हैं, लगता है कि सीटों की अदला-बदली चाहते हैं। उन्होंने भाजपा और बसपा को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री जी साइकिल से घबरा गए हैं, इसीलिए इतने मंत्री लेकर आए हैं। अखिलेश ने कहा कि
सीएम ने कहा कि अगर तीन साल तक प्रधानमंत्री ने काम किया होता तो इतने केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार की जरुरत नहीं पड़ती। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जिस समय नकल की बात कर रहे थे, उनके साथ मंच पर नकल माफिया बैठा हुआ था ।
कहा कि हमारा काम बोलता है, प्रधानमंत्री जी का काम न करने वाला कारनामा बोलता है। कहा कि सातवें चरण तक सपा सबसे आगे चल रही है। लोगों को समाजवादियों पर भरोसा है। यूपी 100 नंबर की व्यवस्था की ताकि जनता शिकायत दर्ज की जा सके।
कहा कि प्रधानमंत्री तीन अपना तीन साल का हिसाब दे और मैं अपना पांच साल का हिसाब दूंगा। मैं जानना चाहता हूं कि पीएम ने तीन साल में क्या काम किया। मैं उनके साथ बहस करना चाहता हूं। कहा कि पत्थर वाली सरकार से दूर रहना।
कहा कि अब वह विकास की बात कर रही हैं। युवाओं से सीएम ने कहा कि वे युवाओं को रोजगार देंगे। कहा कि आने वाले समय में सभी गरीब परिवार की महिलाओं को समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे, अभी 55 लाख को पेंशन मिल रही । हमनें तक किया है पुलिस की भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी।