फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर भी चाचा से मीलों आगे हैं सीएम अखिलेश 

Sat, 31 Dec 2016 10:01 PM IST
शैलेश कुमार शुक्ल/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ट्विटर पर सीएम अखिलेश की प्रोफाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनता के साथ सीधे संवाद के लिए अक्सर माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर का सहारा लेने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस आभासी दुनिया में अपने चाचा शिवपाल यादव से मीलों आगे हैं।
विज्ञापन


दोनों के बीच संबंधों की तल्खी ट्विटर पर भी दिखाई देती है। ट्विटर पर जहां शिवपाल यादव अपने भतीजे को फॉलो करते हैं वहीं मुख्यमंत्री उन्हें फॉलो नहीं करते। 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुल 15 लोगों और संगठनों को फॉलो करते हैं जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, मशहूर संगीतकार एआर रहमान, तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री विद्या बालन और कुछ  समाचार संगठन हैं।
विज्ञापन


वहीं सीएम अखिलेश यादव को 22 लाख से अधिक लोग और संगठन ट्विटर पर फॉलो करते हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी, राजनाथ सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला आदि शामिल हैं। 

ट्विटर पर फालोवर्स की बात की जाए तो सीएम अखिलेश यादव और चचा शिवपाल यादव के बीच जमीन आसमान का अंतर है। शनिवार शाम तक अखिलेश यादव के 22 लाख 63 हजार 128 फालोवर्स थे जबकि उनके चाचा शिवपाल यादव के मात्र 32 हजार 182 फॉलोवर हैं। 
 
विज्ञापन

परिवार के किसी भी सदस्य को ‘फॉलो’ नहीं करते मुख्यमंत्री

ट्विटर पर शिवपाल यादव की प्रोफाइल - फोटो : अमर उजाला
सपा सुप्रीमो और अपने पिता मुलायम सिंह के खिलाफ उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर बगावती तेवर अपनाने वाले सीएम अखिलेश के ‘फ्रेंड लिस्ट’ में उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है। जबकि उनकी पार्टी और परिवार के ज्यादातर सदस्य ट्विटर पर मौजूद हैं।


गौर करने वाली बात यह है कि जहां अखिलेश अपने परिवार के किसी सदस्य को फॉलो नहीं करते वहीं उनके कुनबे के सभी सदस्य सीएम को ‘फॉलो’ करते हैं।

शनिवार को ट्विटर पर अखिलेश यादव और अपने भाई राम गोपाल यादव के सपा में वापसी की घोषणा करने वाले शिवपाल यादव भी सीएम को फॉलो करते हैं।

अखिलेश के खिलाफ जंग में अपने पिता के साथ खड़े शिवपाल के बेटे आदित्य यादव के मित्र सूची में सीएम शामिल हैं। यहीं नहीं अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी फॉलो नहीं करते।

वहीं इस पूरे सियासी विवाद की जड़ बताए जा रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चर्चित ‘अंकल’ अमर सिंह भी सीएम को ‘फालो’ करते हैं। 

 बता दें कि युवाओं से जुड़ने के लिए समाजवादी पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी से जुड़े कई ट्विटर एकाउंट से खूब ट्वीट भी किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें