फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिव गया तीर्थ पर शुरू हुआ अखंड कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव गया तीर्थ कपिलधारा में नौ दिवसीय श्री नवाह्न अखंड कीर्तन पूजन समारोह आरंभ हो गया है। श्रीदुर्गा माता मंदिर कीर्तन मंडल और श्री कपिलमुनी पंचकोशी (पंचम धाम) सेवा समिति की ओर से समारोह का आयोजन हो रहा है। नवरात्र के पहले से दसवें दिन तक निरंतर अखंड कीर्तन होगा। रोजाना रात्रि नौ बजे से विशेष झांकी, आरती के साथ ही प्रसाद वितरण होगा। दसवें दिन सायं चार बजे से भव्य शोभा यात्रा, कलश विसर्जन एवं प्रसाद वितरण होगा। 11वें दिन भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यह जानकारी अध्यक्ष संजय पाठक ने दी। संचालन उमेशदत्त पाठक, संजय मिश्रा, जगदीश चौरसिया, अरुण कुमार पांडेय (पप्पू), प्रदीप पाठक (बबलू) और अनिल कुमार करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें