विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान पर दो से पांच अप्रैल तक खेली जाएगी। पांच संस्थानों और आठ विभागों की टीमें खेलेंगी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि तैयारी कर ली गई है। दो अप्रैल काे उद्घाटन मैच खेला जाएगा।