वाराणसी। बीएचयू विज्ञान संस्थान के यूथ फेस्ट आकांक्षा का 13वां दिन मिनी मैराथन के नाम रहा। शनिवार को आयोजित मैराथन में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अच्छी सेहत का संदेश दिया। निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने निदेशक कार्यालय से छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्रो. त्रिपाठी ने अच्छी सेहत को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
संस्थान निदेशक कार्यालय से शुरू मैराथन में छात्र विश्वनाथ मंदिर, केंद्रीय कार्यालय, विधि संकाय, मधुबन पार्क, सिंह द्वार होते हुए वापस संस्थान वापस पहुंचे। यहां निदेशक के साथ ही संकाय प्रमुख प्रो. एमजोशी, छात्र सलाहकार प्रो. एसके मिश्रा, डॉ. अमिय कुमार सामल, प्रो. एसपी सिंह ने छात्र-छात्राओं के संवर्ग में तीन-तीन विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। छात्राओं में श्रीया सिंह प्रथम, विश्वनी शर्मा द्वितीय और सपना मौर्या तृतीय स्थान पर रही, जबकि छात्रों में राहुल कुमार सिंह ने पहला, विष्णु ने दूसरा और अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। आकांक्षा टीम के प्रमुख सदस्य देव भारद्वाज ने बताया कि ग्रैंड फिनाले पांच और छह फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता भवन में होगा। कार्यक्रम ऋ षभ कुमार, गौतम, राजश्री, अभिजीत और प्रेम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।