फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में गंगा घाट पर जले आकाशदीप के लिए जले आकाशदीप 20-23-02

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहीदों की आत्माओं का मार्ग आलोकित करने के लिए गंगा के तट पर आकाशदीप रोशन हो उठे। आश्विन पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक पुलिस और पीएसी के वीर शहीद जवानों की याद में जलाए जाने वाले आकाशदीप की शुरुआत शनिवार से हो गई।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से शनिवार को दीपदान करके शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनकी शहादत को नमन किया। कानुपर के बिकरु कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के साथ यूपी के अन्य पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पांच ब्राह्मणों ने मां गंगा की आरती व पूजन से शुरुआत की। इसके बाद 101 दीप प्रवाहित हुए। वेद पाठ के बीच दिव्य ज्योति की टोकरी को अनंत आकाश की ओर ले जाया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमन दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण परंपरा का निर्वहन सांकेतिक तौर पर संस्था के सदस्यों के बीच किया गया। इस दौरान कन्हैया त्रिपाठी, गणेश दत शास्त्री, दिनेश शंकर दुबे, भृगुनाथ द्विवेदी, शांतिलाल जैन, राजेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें