फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती थीं आकांक्षा दुबे, पिकअप में शव ले जाने से भड़के प्रशंसक

Sun, 26 Mar 2023 10:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मृत मिलीं। 
पुलिस उनका शव मोर्चरी के लिए पिकअप में रख कर ले गई।  इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने जबरदस्त तरीके से नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में रविवार सुबह मृत मिलीं। छानबीन के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए आकांक्षा का शव मोर्चरी के लिए पिकअप में रख कर ले गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने जबरदस्त तरीके से नाराजगी जताई।

विज्ञापन


प्रशंसकों का कहना था कि भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा दायरा है। आकांक्षा दुबे भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती थीं। ऐसे में उनका शव ले जाने के लिए वाराणसी की पुलिस को एक एंबुलेंस का इंतजाम कर लेना चाहिए था। भोजपुरी फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं।
ये भी पढ़ें: रात करीब दो बजे आकांक्षा को होटल छोड़ने आया युवक कौन था? 17 मिनट तक कमरे में रुका था
विज्ञापन

 

देर रात बर्थडे पार्टी से लौटी थींं आकांक्षा

फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के में ठहरी हुई थीं। शनिवार देर रात बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौटी आकांक्षा दुबे ने रविवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। लाख जतन के बाद जब मास्टर की से दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य हैरान करने वाला था।

होटल के कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।

अवसाद में खुदकुशी की आशंका

आशंका जताई गई है कि अवसादग्रस्त होकर अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। वहीं, आकांक्षा की मौत से भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
ये भी पढ़ें: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं आकांक्षा, बुरी तरह रो रही थीं...क्लिप वायरल

मौत से पहले रिलीज हुआ आखिरी म्यूजिक एलबम

इंस्टाग्राम लाइव में रोती नजर आई थीं आकांक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे की मौत से पहले रविवार की सुबह अभिनेता पवन सिंह के साथ उनका आखिरी म्यूजिक एलबम ये आरा कभी नहीं हारा रिलीज हुआ। इस म्यूजिक वीडियो के संबंध में आकांक्षा ने 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी भी साझा की थी। आकांक्षा की मौत के बाद उनके आखिरी म्यूजिक एलबम को लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनके प्रशंसक खासे दुखी नजर आए। आकांक्षा के प्रशंसकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेत्री बताया।

बनारस में आकांक्षा को करनी थी शूटिंग

होटल में बैठी आकांक्षा दुबे की फिल्म की टीम - फोटो : अमर उजाला
फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं हूं के हीरो अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है। आकांक्षा के साथ भी यह उनकी पहली फिल्म थी। बीते 22 मार्च को वाराणसी में ही फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं हूं का मुहूर्त था। उसी दौरान आकांक्षा दुबे से मुलाकात हुई थी। रविवार से आकांक्षा को शूटिंग शुरू करनी थी।
विज्ञापन

इसी वजह से सुबह उन्हें फिल्म के निर्देशक सहित अन्य लोगों ने कई बार कॉल किया, लेकिन मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी इंतजार के बाद मास्टर चाबी से उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत मिलीं। उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें