फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akansha Dubey: आकांक्षा दुबे मौत मिस्ट्री, 5 माह में नहीं सुलझी गुत्थी, अभिनेत्री की मां ने सीएम से लगाई गुहार

Fri, 25 Aug 2023 05:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत को पांच माह हो गए लेकिन इस प्रकरण की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। मामले में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह वाराणसी जिला जेल में बंद है। वहीं दूसरा आरोपी समर का सहयोगी जमानत पर बाहर है। 
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत को पांच माह हो गए लेकिन इस प्रकरण की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। इस मामले की जांच सीबीआई या सीबीसीआईडी से कराने की मांग की गई है। इस संबंध में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की ओर से उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह सचिव को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


वहीं, आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पड़ी मिली थीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।  

आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। सारनाथ थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। संजय सिंह जमानत पर बाहर है, जबकि समर सिंह अभी भी जिला जेल में ही बंद है और जिला अदालत से उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।

आकांक्षा के कमरे में दो पुरुष अंडरवियर मिले थे

अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई जांच मामले की पूरी सच्चाई को सामने के लिए पर्याप्त नहीं है। आकांक्षा के कमरे में दो पुरुष अंडरवियर के साथ ही कुछ अन्य संदिग्ध चीजें मिली थीं। मगर, अभी तक सही तरीके से जांच संपन्न नहीं हुई। पूर्ण न्याय और मामले की सच्चाई के लिए यह मांग की जाती है कि जांच सीबीआई या सीबीसीआईडी जैसी एजेंसी को सौंपी जाए।

फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आई थी आकांक्षा

आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दूबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह 23 मार्च को बनारस आई थीं। फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं।

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
25 मार्च की रात वह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से महमूरगंज स्थित एक क्लब गईं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था। युवक लगभग 17 मिनट बाद आकांक्षा के कमरे से बाहर निकला और फिर दरवाजा नहीं खुला। 26 मार्च की सुबह जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो आकांक्षा दुबे का शव मिला।
विज्ञापन

इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। गायक व अभिनेता समर सिंह उर्फ समरजीत को पुलिस ने गाजियाबाद स्थित एक फ्लैट से सात अप्रैल को गिरफ्तार किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें