जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के जफराबाद-सुल्तानपुर रेलप्रखंड के रेलवे क्रासिंग 23सी भलुआहीं के पास शुक्रवार की रात अकालतख्त एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने के कारण 40 मिनट ट्रेन खड़ी। इस दौरान जहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क यातायात भी बंद रहा है।
सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस जैसे ही उक्त रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचने वाली थी। वैसे ही इंजन में तकनीकी खराबी आने के चलते खड़ी हो गयी। ट्रेन के डिब्बे रेलवे क्रासिंग पर आने के चलते सड़क यातायात बंद हो गया। 40 मिनट बाद चालक इंजन को किसी तरह ठीक करने के बाद 12.30 बजे लेकर रवाना हुआ। तेज लगन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।