फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अजय राय ने किया तंज, कहा- सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता; शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक

Sat, 28 Feb 2026 05:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कांग्रेस नेता अजय राय ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर सरकार पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि महाराज ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
अजय राय। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक धर्म, सत्य, शंकराचार्य और 100 करोड़ सनातनियों की जीत मानी गई। हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक के बावजूद सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह बातें शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला न्याय और सत्य की जीत का प्रतीक है। अदालत ने संविधान और विधि के अनुरूप निष्पक्ष निर्णय देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है। 

विज्ञापन

गरमाई राजनीति

मोदी–योगी सरकार सुनियोजित साजिश के तहत पूज्य शंकराचार्य जी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। जिस प्रकार दुर्भावना और द्वेष की भावना से पूज्य शंकराचार्य को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा था, उस पर न्यायालय की यह रोक करारा जवाब है। गरिमा को ठेस पहुंचाना भारतीय संस्कृति और हमारी महान आध्यात्मिक परंपरा के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस निश्चित रूप से इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और संत समाज के सम्मान पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे केदार घाट स्थित विद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, प्रमोद वर्मा, किशन यादव, प्रेमदीप तिवारी, अवधेश पाठक आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें