वाराणसी फर्निचर एंड फर्निशिंग व्यापार मंडल के निर्वाचित पदाधिकारी.! स्वयं
- फोटो : samvad
फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता निर्वाचित हुए। तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में हुए चुनाव में रविवार को कुल 82 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव प्रक्रिया में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने भाग्य का परीक्षण किया। जंगमबाड़ी, मलदहिया, सुंदरपुर, अंधरापुल, चितईपुर और भोजूबीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 139 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में अजय गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। उन्हें लगभग 96 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। वहीं, महामंत्री पद पर रमेश यादव को 94 प्रतिशत मतों के साथ जीत मिली। दिलीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष और प्रकाश सोनेजा को प्रभारी पद के लिए निर्वाचित किया गया। इसके अलावा संजय अरोड़ा, राजकुमार यादव, अश्वनी जायसवाल, तनवीर सिद्दीकी, राजकुमार और उपेंद्र कुमार सहित अन्य प्रत्याशी भी विजयी घोषित किए गए। इस दौरान चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल, डॉ. यादवेन्द्र सिंह, अरुण रुस्तगी, नरेंद्र गर्ग के साथ ही संरक्षक अजय जायसवाल और प्रमोद यादव ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।