फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 250 सर्विलांस कैमरे से होगी एयरपोर्ट की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट की निगरानी 250 सर्विलांस कैमरे से होगी। डेढ़ सौ कैमरों के बाद सौ नए सर्विलांस कैमरे एयरपोर्ट पर इंस्टाल किए जा रहे हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर किसी भी घटना से निपटने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन सुरक्षा तकनीक में इजाफा कर रहा है। इसके लिए सीटी साइड, विजिटर आगमन, प्रस्थान, इंटरनेशनल एसएचए, डोमेस्टिक एसएचए, पार्किंग, रनवे और एप्रन साइड में नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, कैमरे लगाने का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। कैमरे लगने के बाद ऑपरेशन का काम सीआईएसएफ करेगी। सिस्टम से एक महीने की सभी गतिविधियां स्टोर की जा सकेंगी। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा अब और मजबूत होगी। एयरपोर्ट परिसर में सौ सर्विलांस कैमरे लगाने का काम मार्च तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि एयरपोर्ट और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर सर्विलांस कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें