लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तार होगा। इसके लिए जमीन का सर्वे रविवार से शुरू हो गया। यह काम चार दिन में पूरा किया जाएगा।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जमीन अधिग्रहण के लिए 1007 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। अब रन वे के विस्तार में अधिग्रहित होने वाली जमीन, मकान व पेड़ों का सर्वे कराके मूल्यांकन कराया जा रहा है। इसमें तीन टीमें लगी हैं। बताते चलें कि पिछले दिनों वाराणसी आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए पहले चरण में करीब 290 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की मंजूरी दी थी।