फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओलंपिक स्तर के गद्दे पर दमखम दिखाएंगे पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान ओलंपिक स्तर के गद्दे पर अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिए रविवार को ओलंपिक स्तर के गद्दे भी भोपाल से बीएचयू आईआईटी के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में लाए गए। 26 से 29 मई तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में इसका प्रयोग किया जाएगा। जहां देशभर के विश्वविद्यालयों के पहलवान ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर गर्मी से खिलाड़ियों को परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। पूरे हॉल और मेगा किचन को वातानुकूलित किया जा रहा है। रविवार को इसके लिए चल रहे कार्य को अंतिम रूप दिया गया। तीन मंजिला सेंटर के पहले और दूसरे तल पर कुश्ती के लिए कुल चार रिंग बनाए जाएंगे। बैडमिंटन कोर्ट पर कुश्ती प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में मेहमानों के आवभगत के लिए चुने गए एनसीसी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया।




वाराणसी से चार पहलवान ठोकेंगे ताल
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में वाराणसी से चार पहलवान ताल ठोकेंगे। इसमें काशी विद्यापीठ की ओर से अजीत कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से अभिषेक यादव सोनू, और बलिया के चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी की ओर से मुकुल मिश्रा कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें