फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार निकट, आसमान छूने लगे हवाई टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विमानों का किराया भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। धनतेरस के दिन यात्रियों का सर्वाधिक दबाव होने के चलते कुछ विमानों का किराया चार गुना तक पहुंच गया है। दिल्ली और मुंबई से वाराणसी आने वाले विमानों का किराया अन्य हवाई अड्डों से आने वाले विमानों की अपेक्षा ज्यादा तेजी से बढ़ा है। ट्रेवेल्स से जुड़े जानकारों का कहना है कि अभी किराया और बढ़ेगा। अगर दीपावली के आसपास सफर की योजना है तो अभी टिकट बुक कराना समझदारी होगी।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे का सफ र और किराया 22 हजार
दिल्ली-वाराणसी के बीच सात विमानों का प्रतिदिन आवागमन हो रहा है। दिल्ली से वाराणसी आने में डेढ़ घंटे का समय लगता है। धनतेरस के दिन 25 अक्तूबर को दिल्ली से वाराणसी आने का किराया नौ हजार से लेकर 22 हजार रुपये तक है। इस रूट पर सामान्य दिनों में किराया तीन से साढ़े तीन हजार रुपये होता है। वहीं, मुंबई-वाराणसी मार्ग पर छह विमान संचालित हैं। मुंबई से वाराणसी आने में दो घंटे लगते हैं। इस रूट पर 25 अक्तूबर को किराया लगभग आठ से 16 हजार रुपये है। सामान्य दिनों में इस रूट का किराया चार हजार से 4,500 रुपये के करीब रहता है।
फ्लेक्सी फेयर के चलते बढ़ा किराया
विमानों में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू है, यानी जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाती हैं, किराया भी बढ़ता जाता है। दीपावली पर घर आने-जाने वाले नौकरी पेशा लोग तेजी से टिकट बुक करवा रहे हैं। इसीलिए किराया भी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर चलते हैं विमान
रूट विमान
दिल्ली 7
मुंबई 6
हैदराबाद 3
कोलकाता 2
बेंगलुरू 3
अहमदाबाद 2
चेन्नई 2
गुवाहाटी 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें