फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकाक के लिए नवंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी और बैंकाक के बीच एयर एशिया सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। वाराणसी-बैंकाक हवाई मार्ग के लिए टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई। इस प्रमोशनल ऑफर में यात्री एक तरफ की हवाई यात्रा सिर्फ 7399 रुपयों में कर सकता है। वाराणसी- बैंकाक हवाई मार्ग 25 नवंबर से संचालित हो रहा है और 28 मार्च 2020 तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

विमान का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को वाराणसी से बैंकाक के बीच किया जाएगा। एयर एशिया की साइट या एप पर टिकटों की बिक्री की जा रही है। एयर एशिया का थाईलैंड से भारत में यह दसवें हवाई क्षेत्र से सीधा जुड़ाव है। इसके पहले अहमदाबाद, कोची, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, जयपुर, विशाखापटनम और गया में विमान सेवाएं संचालित हैं। इंडिया क्लस्टर हेड राजकुमार परंथमन ने बताया कि एयर एशिया के इस नए रूट के शामिल होने से हमारा भारत से नेटवर्क और अधिक बड़ा और मजबूत होगा। वाराणसी-बैंकाक रूट ज्यादा से ज्यादा मेहमानों को दोनों शहरों का पूरा अनुभव शेयर करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें