फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को रात में कोलकाता से दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई 476 से यात्रा कर रहे 50 वर्षीय लेखराज नामक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री की हालत खराब होने के बाद विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमाम उतरने के बाद यात्री को एंबुलेंस से हरहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भेजा गया। फि लहाल यात्री का इलाज चल रहा है जबकि यात्रियों को लेकर विमान देर रात वाराणसी से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इंडिगो के स्थानीय मैनेजर अभिजीत ने बताया कि यात्री की तबीयत खराब हो गई थी, यात्री को हम लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है यात्री की तबियत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें