फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सर्वे से जलस्तर की हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। वाराणसी सहित आसपास जनपदों में विशेष विमान से जलस्तर की जांच की जा रही है। नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत यह हवाई सर्वे 90 किलो मीटर की परिधि में 14 जून से किया जा रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन और जलस्तर निगरानी के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। 8 जुलाई तक चलने वाले सर्वे के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक विशेष विमान रोजाना उड़ान भरकर वाराणसी से 90 किलोमीटर के परिधि में प्रतिदिन मशीन द्वारा पानी के जलस्तर को माप रहा है और रात में यह विमान एयरपोर्ट पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इन जिलों में हो रहा है सर्वे
एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि विशेष विमान से जलस्तर को मापा जा रहा है। एयरपोर्ट से विशेष विमान प्रतिदिन उड़ान भरकर वाराणसी, संत रविदास नगर भदोही, जौनपुर, चन्दौली, मिर्जापुर, गाजीपुर और बिहार के भभुआ में विमान सर्वे कर रहा है। 14 जून को विशेष विमान से गेल पाइप लाइन का हुआ था सर्वे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को भी विशेष विमान से गेल की पाइप लाइन का सर्वे किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें