बाबतपुर। 15 जून से शुरू हो रही स्पाइस जेट की वाराणसी-बंगलूरू सीधी विमान सेवा अब 17 जून से शुरू होगी। तकनीकी खराबी के चलते विमान का शेड्यूल चेंज किया गया। विमान में सीट के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। वाराणसी से बंगलूरू का किराया 5000-5200 निर्धारित है।
स्पाइस जेट की यह बोइंग विमान सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। सिर्फ मंगलवार को छोड़ बाकी सभी दिन संचालित होगी। स्पाइसजेट के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि स्पाइसजेट की विमान सेवा एसजी 861 बंगलूरू से 7:25 बजे चलकर वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से एसजी 862 बनकर सुबह 10:10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:40 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। तकनीकी ख़ामियों के चलते 15 जून से डेट बढ़कर 17 जून से विमान सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। इस विमान सेवा के शुरू होने से बंगलूरू में पढ़ाई और नौकरी करने वाले बनारस सहित पूर्वांचल के लोगों को बड़ी राहत होगी।