फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानों को नहीं मिल रहे यात्री, रद होने लगीं उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। उत्तर प्रदेश छोड़ अधिकतर राज्यों और महानगरों में संपूर्ण लॉकडाउन है। ऐसे में लोग सफर पर जोर नहीं दे रहे हैं। हालांकि, प्रवासियों के लौटने का क्रम बरकरार है। ऐसे में यात्रियों की संख्या एयरपोर्ट पर बहुत कम रह गई है। बुधवार को विभिन्न महानगरों की एक दर्जन उड़ानें रद रहीं। स्पाइसजेट, इंडिगो और गो एयरवेज की दिल्ली, भुवनेश्वर, बंगलूरू, हैदराबाद से वाराणसी आने वाली उड़ानें निरस्त रहीं। मंगलवार को भी छह विमान नहीं आ सके थे। इस तरह देखा जाए तो 24 घंटे में 18 विमान निरस्त रहे। हालांकि एयरपोर्ट अधिकारियों ने ऑपरेशनल कारण बताया है। विमान निरस्त होने के कारण यहां से जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भेजा गया।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए 25 विमानों का आवागमन हो रहा है। बुधवार सुबह से रात तक 22 विमानों से अन्य शहरों से 2,221 यात्रियों का आगमन हुआ। वहीं, एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए 1,088 यात्रियों ने उड़ान भरी। जबकि एक दर्जन विमान निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कत भी हुई। ऐसे यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइटों का चुनाव किया।
विज्ञापन

बुधवार को निरस्त रहे विमान
गोएयर का जी8 403 बंगलूरू-वाराणसी
इंडिगो का 6ई 915 हैदराबाद- वाराणसी
इंडिगो का 6ई 915 वाराणसी- हैदराबाद
इंडिगो का 6ई 7972 भुनेश्वर- वाराणसी
इंडिगो का 6ई 7971 वाराणसी- भुनेश्वर
इंडिगो का 6ई 2515 दिल्ली-वाराणसी
इंडिगो का 6ई2862 वाराणसी- दिल्ली
गोएयर का जी 8 182 दिल्ली- वाराणसी
गोएयर का जी 8183 वाराणसी-दिल्ली
गोएयर का जी8 404 वाराणसी- लखनऊ
स्पाइस जेट का एसजी 3756 वाराणसी-दिल्ली
स्पाइस जेट का एसजी 3755 दिल्ली-वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें