फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो : 30 लाख दर्शकों के लिए सुरक्षा योजना तैयार, सेक्टर और जोनवार पुलिस करेगी प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी ने एयर शो की तैयारियों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। तीन दिवसीय एयर शो की तैयारियों का शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। गंगा नदी के दोनों तट से 30 लाख दर्शक आयोजन देख सकते हैं। सेक्टर और जोनवार पुलिस व्यवस्था के साथ क्यूआरटी व रिस्पॉन्स टीमें भी तैनात रहेंगी। पुलिस आयुक्त ने पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी गंगा घाट और कोदोपुर घाट जैसे प्रमुख स्थलों को देखा। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और चंदौली जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने भी सुझाव रखे। एयर शो में सेना के विभिन्न प्रकार के विमान 90 मिनट तक हवाई करतब दिखाएंगे। पुलिस आयुक्त ने भीड़ के दबाव वाले संभावित स्थानों के लिए विस्तृत भीड़ प्रबंधन योजना बनाने को कहा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि भीड़ और वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन योजना पहले से तैयार की जाएगी। चिह्नित पार्किंग स्थलों का उपयोग तय करने के निर्देश भी दिए। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से सभी प्रमुख स्थलों की मॉनिटरिंग की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने महिला, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया। प्रमुख दर्शक स्थलों पर सहायता डेस्क, आवश्यक संकेतक और सहायता प्रदान करने वाली टीमों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें