फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य का शो: महादेव की काशी में 20 लाख लोगों ने देखा एयर शो, तीन दिन में 37 लाख लोग पहुंचे; पीएम भी हुए शामिल

Mon, 26 Oct 2026 09:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में आखिरी दिन 20 लाख लोगों ने एयर शो देखा। जबकि तीन दिन में 37 लाख लोग गंगा घाटों पर एयर शो देखने कि लए पहुंचे। इस दैरान गंगा और घाट, देश की बेटियों के साहस के गवाह बने। 7 महिला पायलट भी शो का हिस्सा बनीं। इनमें एक फाइटर पायलट सुखोई उड़ाने वाली भी रहीं।
विज्ञापन
वाराणसी में एयर शो देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को वाराणसी में एयर शो के तीसरे और आखिरी दिन 20 लाख लोगों ने वायुसेना के शौर्य को देखा। गंगा पार 12 लाख और काशी के घाटों से 8 लाख लोगों ने एयर शो देखा। इससे पहले शनिवार को 12 लाख और बृहस्पतिवार को 5 लाख लोगों ने एयर शो देखा था। जिला प्रशासन और पुलिस के आंकड़ो के मुताबिक तीन दिन में इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या 37 लाख के करीब है। ये किसी भी एक शहर में एयर शो के दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले प्रयागराज में 2023 में हुए एयर शो को 25 लाख लोगों ने एक दिन में देखा था।

विज्ञापन


एयर शो के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ खासतौर पर मौजूद थे। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह भी एयर शो के दौरान मौजूद रहे। ये पहला मौका था जब बनारस के बिटवा स्क्वॉड्रन लीडर नमन अभिषेक ने अपनी काशी के आकाश में उड़ान भरी। 

स्क्वॉड्रन लीडर नमन अभिषेक चिनूक पायलट हैं और उनकी टीम ने अलकनंदा फॉर्मेशन में हिस्सा लिया। कमेंटेटर ने उनके परफॉर्मेस से पहले उनका नाम भोजपुरी में पुकारा ‘बनारस के बिटवा स्क्वॉड्रन लीडर नमन अभिषेक’। काशी के ही बेटे अमन गोयल सूर्यकिरण के पायलट हैं। इस एयर शो में हिस्सा लेने वाले वे दूसरे बनारसी थे।

विज्ञापन
Trending Videos

काशी में हुए एयर शो में आठ महिला अधिकारियों ने अलग-अलग भूमिकाओं में हिस्सा लिया। इनमें छह पायलट, एक फाइटर पायलट और एक क्रू मेंबर शामिल थीं। शो की इकलौती महिला फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिमरन थीं। सुखोई पायलट सिमरन ने विंग कमांडर एस. भार्गव के साथ रुद्र फॉर्मेशन में हिस्सा लिया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अशप्रीत कौर ने एएलएच एमके-4, फ्लाइट लेफ्टिनेंट वी. गुप्त ने डॉर्नियर-228 और फ्लाइट लेफ्टिनेंट मेधावी तोमर ने एलसीएच के साथ उड़ान भरी। 

वहीं, कैलाश फॉर्मेशन में फ्लाइट लेफ्टिनेंट साधवी ने एम-32 की पायलट के रूप में हिस्सा लिया। उनके साथ स्क्वॉड्रन लीडर आर्या एस. क्रू मेंबर थीं। स्क्वॉड्रन लीडर अंकिता सिंह और स्क्वॉड्रन लीडर निदर्शना भी एरोबेटिक्स टीम की पायलट बतौर करतब दिखाए।

इसे भी पढ़ें; एयर शो की 20 तस्वीरें: काशी के गंगा घाटों के ऊपर दिखा लड़ाकू विमानों का करतब, रोमांच देखने को उमड़ा जनसैलाब

ये पहला मौका था जब एयर शो प्रचंड फॉर्मेशन में पांच अलग अलग लड़ाकू विमान मिसाइल से लोडेड शामिल हुए। 12 एयरबेस से उड़ान भरने वाले 100 विमानों ने तीन दिन तक 25 फॉर्मेशन दिखाए।
विज्ञापन

तीन दिन तक चले एयर शो में आए 37 लाख लोगों को सफलतापूर्वक निकाला गया। एयर शो समाप्त होने के डेढ़ घंटे में ही यातायात सामान्य कर दिया गया। पहली बार रेती वाले इलाके को समतल कराकर लोगों के बैठने की व्यवस्था कराई गई। अतिरिक्त पार्किंग और अस्थायी थानों का बड़ा योगदान रहा। -मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्रर

रविवार को रिकॉर्ड भीड़ रही। करीब 20 लाख लोग पहुंचे। तीन दिन में 37 लाख से अधिक लोगों ने एयर शो देखा। घाटों पर व्यवस्थाएं की गईं, कोई बीमार नहीं हुआ। सभी घाटों पर एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस और स्काउट गाइड समेत करीब 1600 से अधिक वालंटियर लोगों को बिठाने और बाद में निकालने के लिए लगाए। जिले के करीब 12 हजार से अधिक बच्चाें को एयर शो दिखाया गया। -सत्येंद्र कुमार, डीएम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें