फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में एयर शो: नो बर्ड जोन में कबूतर पालने वाले के घर छापा, गेट पर ताला लगाकर फरार

Tue, 20 Oct 2026 04:39 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

एयर शो के मद्देनजर नमो घाट के आसपास बनाए गए नो बर्ड जोन में कबूतर पालने की सूचना पर नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग और आदमपुर पुलिस ने चौहट्टा लाल खां के जेरगूलर इलाके में छापा मारा। कार्रवाई से पहले भवन स्वामी अतहर जावेद उर्फ रैनी गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। करीब एक माह पहले भी उसके भवन से बड़ी संख्या में कबूतर और विदेशी बिल्ली समेत अन्य जानवर मिले थे। 
विज्ञापन
कबूतर पालन, नगर निगम छापा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर शो के मद्देनजर नमो घाट के आसपास 20 किलोमीटर के दायरे में बनाए गए नो बर्ड जोन में कबूतर पालने की सूचना पर नगर निगम के प्रवर्तन दल और आदमपुर पुलिस ने मंगलवार को चौहट्टा लाल खां स्थित जेरगूलर इलाके में अतहर जावेद उर्फ रैनी के भवन पर छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही भवन स्वामी मकान के गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। शाम चार बजे तक नगर निगम की टीम भवन के बाहर मौजूद रही और कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी थी।

विज्ञापन


नगर निगम की टीम को सूचना मिली थी कि रैनी के भवन में विभिन्न प्रजातियों के बड़ी संख्या में कबूतर पाले गए हैं। छत पर कबूतरों के लिए दरबा भी बनाया गया है। एयर शो के दौरान विमानों की सुरक्षित आवाजाही को देखते हुए नमो घाट के आसपास 20 किलोमीटर के दायरे में नो बर्ड जोन बनाया गया है। इसके तहत कबूतर पालने वालों को पहले ही नोटिस जारी कर पक्षियों को उड़ाने पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई थी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

छत पर कबूतरों का दरबा
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी विजय अमृत राज ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कबूतरों के जमावड़े और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए छतों पर कबूतरों के दरबे बनाने पर भी रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कबूतर पाले जाने की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले भी रैनी के घर छापेमारी की गई थी। उस दौरान बड़ी संख्या में कबूतर, विदेशी बिल्ली समेत अन्य जानवर मिले थे। अब दोबारा कबूतर पाले जाने की सूचना पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

पुलिस को शिकायत
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मामले में आदमपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी। साथ ही नगर निगम के उच्चाधिकारियों और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को सूचना देकर भवन निर्माण की भी जांच कराई जाएगी।

शाम चार बजे तक भवन स्वामी अतहर जावेद उर्फ रैनी फरार था। उसके भवन के बाहर नगर निगम की टीम मौजूद रही। अधिकारियों के अनुसार, नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें