छत पर कबूतरों का दरबा
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी विजय अमृत राज ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कबूतरों के जमावड़े और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए छतों पर कबूतरों के दरबे बनाने पर भी रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कबूतर पाले जाने की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले भी रैनी के घर छापेमारी की गई थी। उस दौरान बड़ी संख्या में कबूतर, विदेशी बिल्ली समेत अन्य जानवर मिले थे। अब दोबारा कबूतर पाले जाने की सूचना पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी।
पुलिस को शिकायत
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मामले में आदमपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी। साथ ही नगर निगम के उच्चाधिकारियों और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को सूचना देकर भवन निर्माण की भी जांच कराई जाएगी।
शाम चार बजे तक भवन स्वामी अतहर जावेद उर्फ रैनी फरार था। उसके भवन के बाहर नगर निगम की टीम मौजूद रही। अधिकारियों के अनुसार, नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी।