कोरोना काल से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 96 विमानों का आवागमन होता था। लेकिन, कोरोना काल के बाद वर्तमान में एयरपोर्ट पर 58 विमानों का आवागमन हो रहा है। विमान कम हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
जागरूकता ज्यादा है। लोग पैसे के बराबर ही समय को महत्व दे रहे हैं, इसलिए ट्रेन की लंबी यात्रा के बजाय विमान से जाना पसंद कर रहे हैं। जो लोग पहले परिवार सहित ट्रेन के एसी-1 या फिर एसी-2 कोच से यात्रा करते थे, वे अब विमान से उड़ान भर रहे हैं। -प्रदीप राय, टूर एंड ट्रेवल एजेंट
जो कभी आर्थिक रूप से कमजोर होते थे, वे भी विमान से आ-जा रहे हैं। विमान का किराया फ्लैक्सी है। अगर समय से टिकट करा लिया जाए तो बहुत सस्ता पड़ता है। इसका लाभ सामान्य परिवार के लोग भी उठा रहे हैं। - अभिषेक सिंह, टूर एंड ट्रेवल एजेंट