फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air pollution: धुंध ने बिगाड़ी बनारस की हवा, मलदहिया में AQI 210 के पार, सांस के रोगियों के लिए बढ़ेगी परेशानी

Mon, 24 Oct 2022 12:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दीपावली से पहले ही बनारस की हवा खराब होने लगी है। लगभग दो महीने से अधिक समय तक ग्रीन जोन में रहने के बाद बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स अब ऑरेंज जोन तक पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
वरूणा पार क्षेत्र के पूरे वातावरण में फैली धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से पहले बनारस की हवा प्रदूषित हो गई है। ऐसी हवा सांस के रोगियों के लिए ठीक नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार फेफड़े, अस्थमा और दिल की बीमारी वाले मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर ऐसे ही चलते रहा तो दिवाली व इसके बाद स्थिति और खराब हो सकती है। इसका कारण धुंध को माना जा रहा है। इसके अलावा कई मार्गों पर धूल उड़ रही हैं और बिना मानक पूरे किए ही निर्माण कार्य से भी स्थिति खराब हो रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार रविवार से ही मलदहिया ऑरेंज जोन में था और एयर क्वालिटी इंडेक्स 213 दर्ज किया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 164 था। दूसरे स्थान पर अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 162, भेलूपुर का 149 और बीएचयू का एक्यूआई 133 दर्ज किया गया।

मलदहिया की हवा में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 325, कार्बन की 115 और नाइट्रोजन की 60 रही। अर्दली बाजार में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 311 रही। भेलूपुर में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 282 और कार्बन की अधिकतम मात्रा 107 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें