लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अगले सप्ताह से बुक वेंडिंग मशीन से रियायती दरों पर पुस्तकें मिलेंगी। इसके लिए एयरपोर्ट के प्रस्थान हॉल में वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। इस महीने के अंत तक मशीन से पुस्तकें मिलना शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया की काशी की संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें मिलेंगी,देश की पहली बुक वेंडिंग मशीन वाराणसी एयरपोर्ट पर इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट पर अब विमान यात्री अपनी पसंद की किताबों को बुक वेडिंग मशीन के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
पुनीत गुप्ता लाल बहादुशास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए निदेशक होंगे। वे एक अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल 31 जुलाई को सेवनिवृत्त होंगी। उनके स्थान पर पुनीत गुप्ता नए एयरपोर्ट निदेशक का जिम्मेदारी संभालेंगे। पुनीत गुप्ता वर्तमान में दिल्ली मुख्यालय में महाप्रबंधक एयरोड्रम लाइसेंसिंग के पद पर कार्यरत हैं। उनके नियुक्ति का पत्र वाराणसी एयरपोर्ट को प्राप्त हो चुका है।