अगर आप काशी से कोलकाता और जयपुर की ओर जाना चाहते हैं तो अब विमान सेवा से जुड़ी अच्छी खबर है। अब इन दोनों जगहों के लिए सीधी विमान सेवा की शुरूआत कर दी गई है जिससे यात्रियों के समय की बचत तो होगी ही साथ में संपर्क और सुदृढ़ होंगे।
बाबतपुर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वाराणसी से कोलकाता और जयपुर से जोड़ते हुए नई सीधी विमान सेवा की शुरुआत कर दी है। यह सेवा यात्रियों को तीन प्रमुख शहरों के बीच सीधे जोड़ रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1596 दोपहर 1:50 बजे कोलकाता से 168 यात्रियों को लेकर रवाना हुई और 3:15 बजे वाराणसी पहुंची।
इसके बाद यही विमान वाराणसी से 3:50 बजे 150 यात्रियों को लेकर उड़ान भरकर 5:30 बजे जयपुर पहुंचा। वही विमान IX-1560 बनकर 6:00 बजे जयपुर से 148 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ और 7:40 बजे वाराणसी पहुंचा। अंत में, विमान 8:10 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 162 यात्रियों को लेकर 9:40 बजे कोलकाता पहुंचेगा।
विज्ञापन
इस सेवा से पर्यटन, व्यापार और तीर्थयात्रा के लिए यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और तीनों शहरों के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा।
जाने क्या है किराया
वाराणसी से कोलकाता के लिये एयरलाइन्स ने चार हजार विमान किराया निर्धारित किया है वही जयपुर के लिये लगभग 5 हजार से लेकर 6हजार तक किराया है। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि दोनों शहरों के लिये 1 जून से विमान सेवा को शुरू कर दिया गया है।