फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: वाराणसी में 45 मिनट तक आसमान में चक्कर काटता रहा एयर इंडिया का विमान, फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट

Thu, 20 Nov 2025 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर धुंध के कारण शारजाह फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण विमान को वाराणसी में उतरने की अनुमति नहीं दी जा सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का सिलसिला भी शुरू हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता सामान्य से काफी कम हो गई, जिसके कारण शारजाह से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। 

विज्ञापन


एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों के तहत पर्याप्त दृश्यता न होने के कारण विमान को वाराणसी में उतरने की अनुमति नहीं दी जा सकी। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-184 शारजाह से अपने निर्धारित समय के अनुसार रात लगभग 1:50 बजे रवाना हुई थी। सुबह करीब 7 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंची। लगभग 45 मिनट तक विमान वाराणसी में ही आकाश में चक्कर लगाता रहा, लेकिन रनवे की दृश्यता सामान्य स्तर पर न होने के कारण एटीसी अधिकारियों ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। बाद में पायलट ने दिल्ली एटीसी से संपर्क कर विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें